हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी के गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में नौवीं एशियन जुजित्सु चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम का चयन किया गया है।
टीम में इन खिलाड़ियों का चयन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जुजित्सु एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से नौवीं एशियन जुजित्सु चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम का चयन किया गया। जिसमे टीम में उत्कर्ष चौहान (उत्तर प्रदेश), लंखूग दूता (अरुणाचल प्रदेश), अमरजीत सिंह (हरियाणा), कार्तिक तंवर (हरियाणा), विश्वदीप कौशिक (उत्तर प्रदेश), शुभम कुमार (उत्तराखंड), स्वराज जानी (ओडिशा), बिट्टू कुमार (उत्तर प्रदेश), तन्मय नाथ (असोम), देभाशीष रे (ओडिशा), राजेश पुजारी (तेलंगाना), नव्या पांडे (उत्तराखंड), रोनू शर्मा (उत्तराखंड), ऋचा शर्मा (उत्तर प्रदेश), अनुपमा शवेन (ओडिशा), सीमा कुमारी (पंजाब), ममता उपाध्याय (उत्तराखंड), टीपू (हरियाणा), नम्रता यादव (उत्तर प्रदेश), सूचिका तड़ियाल (हरियाणा) का चयन किया गया है। जाॅर्डन में नौवीं एशियन चैंपियनशिप 21 मई से 26 मई तक होगी।