हल्द्वानी: सड़क हादसे में दरोगा के बेटे की मौत, सदमे में माँ ने खाया जहर, आइसीयू में भर्ती


उत्तराखंड से जुड़ी दुखद खबर सामने आई है। यहां शुक्रवार को चम्पावत जिले में तैनात दारोगा के बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई।

सड़क हादसे में युवक की मौत-

जानकारी के अनुसार हीरानगर निवासी दीवान सिंह जलाल चम्पावत जिले के बूम चौकी इंचार्ज हैं।  बताया जा रहा है कि शुक्रवार को उनका 16 वर्षीय बेटा सागर सिंह जलाल हाकी की प्रैक्टिस कर घर लौट रहा था। वह हाकी का राज्य स्तरीय खिलाड़ी भी था। तभी स्कालर एकेडमी देवगंगा विहार के पास पानी का टैंकर लेकर आ रहे चालक ने उसे टक्कर मार दी। और वाहन लेकर फरार हो गया। वही घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सदमे में माँ ने खाया कीटनाशक पदार्थ-

इस घटना की सूचना पर बेटे की मौत से सदमे में आई मां ने जहर खा लिया। जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है। जहां उन्हें आइसीयू में रखा गया है।