हल्द्वानी: नहीं रुक रही वाहन चोरी की घटना, अब
चोरों ने होटल और हॉस्पिटल के बाहर से चुराई बाइक

हल्द्वानी : शहर में बाइक चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ते जा रही हैं। अज्ञात चोरों ने सुशीला तिवारी अस्पताल और मंगल पड़ाव चौकी क्षेत्र के ओके होटल के बाहर से बाइक चुरा ली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बाहर लौटे तो मौके से बाइक गायब मिली

पुलिस के अनुसार ग्राम पुरनपुर नैनवाल हल्द्वानी निवासी भुवन चंद्र हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में किसी काम के लिए आए थे, इस दौरान हुए अपनी बाइक को अस्पताल के बाहर खड़ी कर अंदर चले गए, जब बाहर लौटे तो मौके से बाइक गायब मिली।

होटल के बाहर से बाइक चोरी हुई थी

वहीं दूसरी कटना मंगलपड़ाव चौकी क्षेत्र के ओके होटल के पास की है। यहां पर ओके होटल का मैनेजर अपनी बाइक को खड़ी कर रात को सो गया। जब सुबह उठा तो होटल के बाहर से बाइक चोरी हुई थी। एसएसआई तारा सिंह राणा ने बताया मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।