हल्द्वानी: उत्तराखंड के हल्द्वानी के गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम परिसर में निर्माणाधीन खेल विश्वविद्यालय से जुड़ी जरूरी अपडेट है।
जुलाई में शुरू हो सकता है सत्र
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस विश्वविद्यालय में आगामी जुलाई सत्र से प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने की कवायद तेज हो गई है। खेल विभाग ने विश्वविद्यालय के संचालन के लिए पाठ्यक्रम (सिलेबस) और स्टाफ की तैनाती हेतु शासन को औपचारिक पत्र भेज दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक खेल विभाग के अधिकारियों के अनुसार, प्रथम शैक्षणिक सत्र में छात्रों को आधुनिक खेल शिक्षा से जोड़ने के लिए कई महत्वपूर्ण पाठ्यक्रम शुरू करने की योजना है। इसके लिए संबंधित संस्थानों से अनुमति लेने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। उप निदेशक खेल रशिका सिद्दीकी ने बताया कि विभाग और विश्वविद्यालय प्रशासन का लक्ष्य जुलाई माह से हर हाल में दाखिले की प्रक्रिया शुरू करना है, ताकि राज्य के युवाओं को खेल के क्षेत्र में शैक्षणिक डिग्री के लिए बाहर न जाना पड़े।
मुख्य पाठ्यक्रमों में शामिल हैं:
• B.Sc. स्पोर्ट्स साइंस
• स्पोर्ट्स जर्नलिज्म (खेल पत्रकारिता)
• बैचलर इन स्पोर्ट्स मैनेजमेंट
• सर्टिफिकेट इन स्पोर्ट्स कोचिंग
हल्द्वानी: जानें किस महीने से शुरू होगा प्रदेश का पहला खेल विश्वविद्यालय, एक क्लिक में पढ़िए पूरी खबर