हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी के एमबीपीजी काॅलेज को एमए में कुछ नये विषय संचालित करने के लिए स्थायी मान्यता मिल गई है।
विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें एमए में भूगोल, संस्कृत और एजुकेशन विषय है। इसके लिए कुमाऊं विश्वविद्यालय की समिति के अनुमोदन पर राजभवन ने तीनों कोर्सों को चलाने के लिए पूर्ण संबद्धता प्रदान की दी है। जानकारी के अनुसार दरअसल, प्रदेश के सबसे बड़े महाविद्यालय एमबीपीजी हल्द्वानी में दिसंबर 2014 में स्नातकोत्तर में भूगोल, संस्कृत और एजुकेशन पाठ्यक्रम को स्वीकृति मिली थी। कुमाऊं विश्वविद्यालय के प्रविधान के अनुसार शुरुआती तीन वर्ष में किसी भी कोर्स की अस्थायी मान्यता दी जाती है। अब स्थायी मान्यता हो जाने से कोर्स चलाने के लिए हर साल अस्थायी संबद्धता लेने की लंबी प्रक्रिया से छुटकारा मिल जाएगा।