वादी श्री बालम सिह धौनी के द्वारा दिनांक 03-02-22 , वादिनी डां0 रितु सिंह के द्वारा दिनांक-19-03-22,वादी श्री आनन्द सिह बिष्ट दिनांक 24-03-22 थाना मुखानी में तहरीर दी गई कि अज्ञात चोरो द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। उक्त तहरीरों के आधार पर थाना मुखानी में मु0अ0सं0 43/22 ,69/22 ,72/22 धारा 457/380 IPC के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किये गये।
चोरियों के खुलासे करने हेतु टीमों का गठन किया गया
श्री पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के द्वारा उक्त चोरी की घटनाओं के अनावरण एवं अभियुक्तों की तत्काल गिरफ्तारी करने हेतु श्री हरबंस सिंह अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी , श्री भूपेन्द्र सिह धौनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के कुशल पर्यवेक्षण में श्री दीपक बिष्ट थानाध्यक्ष मुखानी के नेतृत्व में क्षेत्रों में हुई चोरियों के खुलासे करने हेतु टीमों का गठन किया गया ।
सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया गया
पुलिस टीमों द्वारा सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया गया। सर्विलांस टीम द्वारा घटनास्थलों के आस- पास का डाँटा एकत्रित किया गया एवम् चोरी की घटनाओं में संलिप्त व्यक्तियों की तलाश करने हेतु टीमों को लगाया गया। उपरोक्त घटना के अनावरण में पुलिस टीम द्वारा लगभग क्षेत्र के 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेजों का अवलोकन कर चोरी की घटना में संलिप्त कुछ संदिग्ध प्रकाश में आये। जिनकी तत्काल गिरफ्तारी व चोरी का माल बरामदगी हेतु त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा 02 व्यक्ति सैय्यद मौ0 एहसान पुत्र स्व0 मौ0 सैय्यद उसमान निवासी खदरा थाना हसनगंज लखनऊ उम्र- 28 वर्ष , कासिम पुत्र कादीर निवासी भदेवा थाना थानगाँव सीतापुर जनपद सीतापुर उम्र- 22 वर्ष को आज दिनांक 27-03-2022 को कालाढूँगी रोड भाखडा पुल के पास से अभियुक्तगणों को गिरफ्तार किया गया।
मुखानी , हल्द्वानी आदि क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया
पूछताछ के दौरान अभियुक्तगणो द्वारा बताया गया कि इनके द्वारा मुखानी , हल्द्वानी आदि क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया है। इनके द्वारा दिन के समय बन्द घरों के ताले एवं रात्रि समय 9.00 बजे से 11.00 बजे के बीच जिन घरों में लाईट बन्द रहती है उनकी रैंकी की जाती है तथा रात्रि 1.00 से 1.30 बजे के बीच इनके द्वारा बन्द घरों के तालों को तोडने के लिये 1 फीट से डेढ फीट की सरिया का इस्तेमाल तालों को तोडने के लिये एवम् लाँकर को तोडने के लिये पेचकस का इस्तेमाल किया जाता है। चोरी करने के दौरान इनके द्वारा नकदी तथा ज्वैलरी व जिन घरों में सीसीटीवी लगे रहते है उसकी डी.बी.आर चोरी की जाती है।
नाम पता अभियुक्तगण
1. सैय्यद मौ0 एहसान पुत्र स्व0 मौ0 सैय्यद उसमान निवासी खदरा थाना हसनगंज लखनऊ उम्र- 28 वर्ष ,
2.कासिम पुत्र कादीर निवासी भदेवा थाना थानगाँव सीतापुर जनपद सीतापुर उम्र- 22 वर्ष
1.बरामद माल मु0अ0सं0 -43/2022 ,69/2022 72/2022 धारा 457/380 IPC थाना मुखानी से सम्बन्धित
बरामद माल
हार पीलीधातु -1
टाँप्स कान के पीलीधातु -2
अंगूठी पीली धातु -1
छोटी चैन पीलीधातु – 2
ईयर रिंग पीलीधातु – 2
पायल पीलीधातु -6
टाँप्स पीलीधातु -6
एक अंगूठी सफेद नंग पीलीधातु-1
चैन पीली धातु – 3
लाँकेट पीलीधातु -3
कान के झुमके पीलीधातु- 2
टाँप्स पीलीधातु -1
पायल सफेद धातु- 5
धागुला सफेद धातु -1
बिछुवा सफेद धातु -1
सिक्के सफेद धातु -4
कमर में बाँधने वाला सफेद धातु –
लाँकेट पीली धातु -2
टाँप्स पीली धातु -2
बाँली कान की पीली धातु -2
पैन्डैंस (मंगलसूत्र के पाईप)पीली धातु -2
हाथ के कंकन (सफेद धातु) -4,
पाँजेवी सफेद धातु -7 ,
बिछुवे सफेद धातु -7
2–बरामद माल मु0अ0सं0-122/2022 धारा 38/457/427 भादवि कोतवाली हल्द्वानी से सम्बन्धित
1. पतंजलि प्रोटैक्ट कौस्मैटिक का सामान कीमत लगभग 52 हजार रुपये
2. 04 जोडी कैम्पस कम्पनी के जूते
पुलिस टीम
1थानाध्यक्ष दीपक सिह बिष्ट
2. उ0नि0 संजय कुमार
3. उ0नि0 कृष्णा गिरी
4. कानि0 नरेन्द्र राणा
5. कानि0 चन्दन सिह नेगी
6. कानि0 जितेन्द्र कुमार
7. कानि0 विरेन्द्र चौहान
8.कानि0 ललित सती
9.कानि0 इसरार नबी
10. कानि0 इसरार अहमद
एस ओ जी टीम
1. श्री नन्दन सिह रावत प्रभारी एस.ओ.जी
2. किशन सिह (सर्विलाँस )
3. कानि0 अनिल गिरी
4. कानि0 त्रिलोक सिह
5. कानि0 अशोक रावत
श्री पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय नैनीताल द्वारा उपरोक्त टीम को पांच हजार रुपये नकद पुरुस्कार देने की घोषणा की गई।