हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। साइबर ठगों का जाल बढ़ता जा रहा है। जो लोगों को अलग-अलग पैंतरों से ठग रहें हैं। ऐसा ही एक मामला हल्द्वानी से सामने आया है।
जानें क्या है मामला
जानकारी के अनुसार हल्द्वानी के मुखानी के रतनपुर स्थित एक कारोबारी के साथ साइबर ठगी हुई है। पीड़ित ने पुलिस में तहरीर दी। जिसमें बताया कि उन्होंने वेबसाइट के माध्यम से एक कंपनी के जरिये सूरत की दूसरी कंपनी को साड़ी और सूट का ऑर्डर दिया। जिस पर उन्होंने सूरत की कंपनी के खाते में 1.27 लाख रुपये डाल दिए लेकिन कंपनी ने साड़ी और सूट की डिलीवरी नहीं की।
जांच शुरू
इस मामले में पुलिस ने तहरीर पर दोनों कंपनी के खिलाफ गुमराह कर पैसे हड़पने की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।