हल्द्वानी: सर्द की रात हाथों में कैंडल लेकर खड़े हैं हजारों बच्चें व महिलाएं

हल्द्वानी से जुड़ी खबर है। यहां चार हजार से ज्यादा लोगों से उनका आशियाना छीन रहा है, जिससे लोग सड़कों पर उतरकर नारेबाजी कर रहे हैं।

पचास हजार लोग सड़कों पर

ऐसे में उत्तराखंड के हल्द्वानी में कड़ाके की सर्दी के बीच करीब 50 हजार लोग सड़कों पर हैं। इनमे औरते और बच्चे भी शामिल है। यह लोग हाथ में कैंडल लेकर खड़े हैं। यहां अपने सिर से छत छिनने की आशंका ने 5000 परिवारों की रातों की नींद उड़ा दी है।

कल होगी सुनवाई

दरअसल बनभूलपुरा में 78 एकड़ में फैली इस बस्ती को रेलवे की भूमि माना गया हैं और इसके बाद बस्ती को अतिक्रमित बताते हुए हटाने के आदेश दे दिए गए हैं। हाईकोर्ट के आदेश के मुताबिक बस्ती को खाली करने के लिए एक हफ्ते का समय दिया गया है। जिसमें यह कहा गया है कि अगर समय सीमा के अंदर लोगों ने इलाके को नहीं खाली किया तो बुलडोजर के दम पर 50 हज़ार लोगों के घरों को जमींदोज कर दिया जाएगा। हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ हल्द्वानी के कांग्रेस के विधायक सुमित हृदयेश की कोशिशों से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है, जिसपर 5 जनवरी को सुनवाई होगी। जिस पर लोगों की नजरें टिकी हुई है।