हल्द्वानी: धनंजय ने व्यापारियों से की करोड़ों की धोखाधड़ी, फर्जीवाड़े में बेची 32 दुकानें

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोपी धनंजय गिरी के खिलाफ व्यापारियों ने मुकदमा दर्ज कराया है।

जानें पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार लोगों ने आरोप लगाया है कि गोल्ज्यू इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के मालिक धनंजय गिरी निवासी सुभाष नगर ने सहकारी बैंक से 15 करोड़ सहित कुल 20 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। इसके एवज में धनंजय ने कॉम्पलेक्स की संपत्ति बंधक रखी थी। फरवरी में बैंक ने धनंजय का कॉम्प्लेक्स कुर्क कर दिया। इससे कर्ज लेकर दुकान खरीद चुके 32 व्यापारी अधर में फंस गए हैं। 25 लाख में दुकान खरीद चुके विनय साह ने पुलिस को तहरीर दी है। आरोप लगाया है कि धनंजय ने धोखाधड़ी कर उनसे दुकान बेची थी। बताया कि दुकान के बेमाने के दौरान भी उन्हें संपत्ति के बंधक होने की बात नहीं बताई गई। इससे उनके सहित कई व्यापारियों ने कर्ज लेकर दुकानें खरीद लीं।

मुकदमा दर्ज

जिसके बाद पुलिस ने धनंजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं मामले की जांच शुरू कर दी है।