हल्द्वानी: आरटीओ रोड चौकी क्षेत्र के प्रेमपुर लोश्ज्ञानी छड़ायल गैस गोदाम रोड में एक गारमेंट्स की दुकान में चोरी करने से पहले तीन युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गए। तलाशी में तीनों के पास चोरी में प्रयोग होने वाले उपकरण भी बरामद कर लिए है। शुक्रवार को पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेशी के लिए भेज दिया है।
पुलिस को देख भागने लगे युवक
मुखानी थाना एसओ दीपक बिष्ट ने बताया बीते गुरुवार रात पुलिस टीम आरटीओ रोड होते हुए प्रेमपुर लोश्ज्ञानी छड़ायल गैस गोदाम रोड पर गश्त कर रही थी। इसी बीच गुरु कृपा गारमेंट्स की दुकान के नीचे बेसमेन्ट मे छिपे तीन युवक पुलिस को देख भागने लग गए। जिन्हें पुलिस ने पकड़ लिया।
चोरी सामग्री उपकरण मिले
पूछताछ में उन्होंने अपना नाम जितेन्द्र उर्फ सोनू, त्रिलोक सिंह मेहरा उर्फ रोहित दोनों निवासी निवासी कुमाऊं कॉलोनी विहार ज्योति दमुवाढूंगा और प्रेम सिंह निवासी अन्नपूर्णा विहार आरटीओ रोड होना बताया। तलाशी में इनके कब्जे से चाबी का गुच्छा, सरिया, टार्च, पेचकस समेत अन्य उपकरण मिले। तीनों को गिरफ्तार कर पुलिस थाने ले गई, इसके बाद मुकदमा दर्ज कर शुक्रवार को कोर्ट में पेशी के लिए भेज दिए है।