हल्द्वानी: बरसात के मौसम में तेजी से बढ़ रहा आई फ्लू, जानें लक्षण

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। मानसून की बारिश हो रही है। ऐसे में आई फ्लू के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।

आई फ्लू के बढ़ रहें मरीज

वहीं हल्द्वानी के बेस अस्पताल की ओपीडी में नेत्र मरीजों की बढ़ती संख्या पर चिकित्सकों ने चिंता व्यक्त की है। मिली जानकारी के अनुसार बेस अस्पताल की ओपीडी में आमतौर पर प्रतिदिन आई फ्लू के एक या दो सामने आते थे। वहीं, अब 05 से 06 मरीज प्रतिदिन ओपीडी में आ रहे हैं।

जानें आई फ्लू के लक्षण

आंखें लाल होना
आंखों से पानी आना
आंखों में चुभन होना
आंखों में कीचड़ आना
आंखें सूज जाना

मरीज क्या न करें

आंखों में हाथ न लगाएं।
स्वयं इलाज न करें, डॉक्टर को‌ दिखाएं।