हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह का आयोजन होने वाला है।
दीक्षांत समारोह का आयोजन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में नवम दीक्षांत समारोह का आयोजन 04 जनवरी को होगा। जिसमें इस बार 9828 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की जाएगी। वहीं विश्वविद्यालय द्वारा हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. हेम चन्द्र को डीलिट की मानद उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में राज्यपाल व कुलाधिपति ले.ज. (अवकाश प्राप्त) गुरमीत सिंह द्वारा विभिन्न विषयों के 9828 डिग्री धारकों और 13 पीएचडी के छात्रों की डिग्री अनुमोदित की जाएंगी। समारोह में विशिष्ट अतिथि के तौर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, शिक्षा मंत्री डॉ.धनसिंह रावत, क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट उपस्थित रहेंगे।