उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के चम्पावत जिले में 100 नौलों का जीर्णोद्धार किया जाएगा।
100 नौलों का जीर्णोद्धार-
जिस पर कुछ समय पहले कलक्ट्रेट में डीएम ने ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में यह निर्णय लिया। इसके अलावा मनरेगा के तहत जिले में 100 नौलों का जीर्णोद्धार किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को परंपरागत शैली अपनाने के निर्देश दिए। स्वरोजगार बढ़ाने के लिए 300 मत्स्य तालाबों का निर्माण करने की बात कही। इसके लिए उन्होंने किसानों का चयन कर सूची संबंधित बीडीओ को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बताया कि इस वित्तीय वर्ष में 24 स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों में सुगम आवाजाही के लिए रास्तों के सुदृढीकरण करने की बात कही। इसके लिए डीएम ने सभी कार्यों को शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए हैं।