हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में बीते कल प्रत्येक वर्ष की भांति माघ माह के मौनी अमावस्या को देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के ग्रामीण इकाई के महामंत्री मनोज बिनवाल ने अपने प्रतिष्ठान बिनवाल स्टोर कटघरिया में खिचड़ी भोग का आयोजन किया।
रहा खास सहयोग
जिसमें प्रदेश महामंत्री राजकुमार केसरवानी, जिला कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष जलाल शामिल हुए। साथ ही मनोज बिलवाल की धर्मपत्नी रेनू बिनवाल, दीपचंद जोशी, सचिन पांडे, रविंद्र बिष्ट, गोपाल सिंह नेगी चोखेलाल का विशेष सहयोग रहा।