हल्द्वानी: पुलिस का एक्शन, दुकान में अवैध रूप से शराब पिला रहे एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में लालकुआं पुलिस द्वारा दिनांक 14-11-24 को दौराने गस्त, वर्मा कॉलोनी 2 किलोमीटर घोड़ानाला पर स्थित एक व्यक्ति निरंजन विश्वास पुत्र कालिदास विश्वास निवासी वर्मा कॉलोनी घोड़ानाला लालकुआं को अपनी चाय पकौड़ी की दुकान में शराब पिलाते हुए मय 23 पव्वे भरे हुए, व 02 आधे खाली तथा एक खाली पव्वे देशी शराब तथा  डिस्पोजल ग्लास के गिरफ्तार किया गया। उक्त के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में 21/60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजिकृत किया गया।

गिरफ्तारी टीम रहीं शामिल


1- उ0नि0 दीपक बिष्ट
2-कानि0  राजेश कुमार
3-कानि0 कमल बिष्ट                                                4-कानि0 आनन्दपुरी