हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ अभियान जारी है।
पुलिस की कार्यवाही
इसी क्रम में आज दिनाँक- 05-02-2025 को थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा चैकिंग के दौराने वहद् मुस्तफा चौक से लगभग 20 मीटर आगे मलिक के बगीचे की ओर एक व्यक्ति गोकुल आर्या पुत्र स्व० नन्द किशोर निवासी नवारखेड़ा गौलापार काठगोदाम नैनीताल उम्र 28 वर्ष को शराब की तस्करी करते गिरफ्तार किया है। उक्त के कब्जे से 11 पेटी (526 पव्वे) बाजपुर गुलाब माल्टा मार्का देशी शराब बरामद किया गया है। जिसके विरूद्ध थाना हाजा पर मुकदमा एफआईआर नं0-33/2025, धारा- 60/72 आबकारी अधि० पंजीकृत किया गया हैं।
पुलिस टीम रहीं शामिल
1- उ0 नि0 निधि शर्मा
2- कानि0 भूपेन्द्र जेष्ठा
3- कानि0 सुनील कुमार