हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल द्वारा जनपद नैनीताल में अवैध नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किए जाने हेतु सभी अधीनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस की कार्यवाही
प्रकाश चंद्र, एसपी सिटी हल्द्वानी के मार्गदर्शन, नितिन लोहनी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा विमल कुमार मिश्रा, थानाध्यक्ष काठगोदाम के नेतृत्व में मनोज कुमार, प्रभारी चौकी खेड़ा व पुलिस टीम द्वारा दिनांक 17.06.24 को गौलापार खेड़ा क्षेत्र में ताज रेस्टोरेंट के सामने काठगोदाम चोरगलिया सड़क मार्ग में एक व्यक्ति रामेश्वर शर्मा पुत्र भूपेंद्र शर्मा निवासी भोलानाथ गार्डन हीरानगर हल्द्वानी को स्कूटी में 02 पेटी कुल (96 पव्वे) देशी गुलाब शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना काठगोदाम में धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तारी टीम में रहें शामिल
▪️ उ0नि0 मनोज कुमार, प्रभारी चौकी खेड़ा।
▪️का0 सुरेंद्र सिंह
▪️का0 टीका राम