हल्द्वानी: पुलिस ने स्मैक और अवैध शराब के साथ दो युवकों को किया गिरफ्तार

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। साथ ही चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

इसी क्रम में प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी‌ के दिशा निर्देशन, संगीता क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण में डी0सी0फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 08-09-24 को शहीद स्मारक से आगे डीपू नं0 1 लालकुआं क्षेत्रान्तर्गत गश्त के दौरान डीपू नंबर 1 लालकुआं के पास स्कूल के मैदान से सोहेल खान उर्फ वसूली पुत्र शौकत खान निवासी हाथीखाना लालकुआं नैनीताल को 12.15 ग्राम अवैध स्मैक  के गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में 8/21 NDPS Act में अभियोग पंजिकृत किया गया।

गिरफ्तारी टीम रहीं शामिल

1- उ0नि0 सोमेंद्र सिंह
2-कांस्टेबल चंद्रशेखर
3-कानि0 कमल बिष्ट

शराब के साथ एक गिरफ्तार
               
पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान कुँवरपुर चौकी क्षेत्र से तारा भोज पुत्र स्व0 पूरन सिह भोज निवासी मल्ला गोरखपुर तिकोनिया थाना हल्द्वानी जिला नैनीताल उम्र 44 वर्ष को कुल  49 पाउच देशी माल्टा मसालेदार शऱाब के साथ गिरफ्तार कर थाना चोरगलिया में FIR NO. 72/2024 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तारी टीम रहीं शामिल

1- हे0का0 मलखान सिंह
2- का0 चन्दन सिह