हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के दिशा निर्देशानुसार जिला न्यायाधीश नैनीताल सुबीर कुमार व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल बीनू गुलयानी के निर्देशन में पीएलवी मीना जोशी द्वारा जीजीआईसी कालाढूंगी रोड हल्द्वानी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इन विषयों पर दी जानकारी
जिसमें छात्राओं को विधिक की जानकारी दी गई। इसके साथ महत्वपूर्ण विषयों जैसे साइबर अपराध, इंटरनेट सोशल मीडिया धोखाधड़ी/घोटालों व बेबसाइड ऑनलाइन संदेश या सोशल मीडिया साइड/हनी ट्रैप साइबर अपराध के विषय में जानकारी दी गयी। साथ ही इसमें प्रमुख रूप से बच्चों को उनके अधिकार, शिक्षा के क्षेत्र में जागरूकता तथा यौन शोषण व उत्पीड़न के विषय में भी बताया गया।
की चर्चा
इस दौरान प्रधानाचार्य इला पांडे व शिक्षिका भगवती टम्टा के द्वारा भी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गयी।