हल्द्वानी: एम.बी. राजकीय कॉलेज हल्द्वानी में शोध हेतु प्रोजेक्ट असिस्टेंट-I की भर्ती, देखें आवेदन की अंतिम तिथि

​हल्द्वानी: उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (UCOST) द्वारा प्रायोजित एक महत्वपूर्ण शोध परियोजना के अंतर्गत, एम. बी. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के गणित विभाग में प्रोजेक्ट असिस्टेंट-I के 01 पद पर भर्ती के लिए योग्य एवं पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

​शोध परियोजना का विवरण

• ​शोध परियोजना का विषय: “Study of Near Fixed-Point Theorems in Metric Interval Space, Normed Interval Space and Inner Product Interval Space.”
• ​मानदेय: ₹15,000 प्रति माह
• ​परियोजना अवधि: 02 वर्ष


​शैक्षणिक योग्यता एवं आवेदन की अंतिम तिथि

शैक्षणिक योग्यता एम.एस.सी. गणितीय विज्ञान (M.Sc. Mathematical Sciences) होनी चाहिए। आवेदन की अंतिम तिथि 12 नवंबर 2026, शाम 4:00 PM तक है।
• ​प्रधान अन्वेषक: प्रो. डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह, गणित विभाग
• ​संपर्क नंबर: 7536881605
•  प्रधान अन्वेषक (गणित विभाग), एम. बी. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हल्द्वानी