उत्तराखंड: ​पहाड़ का सफर होगा और आसान: रोडवेज के बेड़े में शामिल हुईं 59 नई बसें, जानिए किस मंडल को मिलीं कितनी बसें

उत्तराखंड: उत्तराखंड में सार्वजनिक परिवहन सेवा को और अधिक सुदृढ़ और सुविधाजनक बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है।

दिखाई हरी झंडी

इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास से उत्तराखंड परिवहन निगम की 59 नई साधारण बसों को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न गंतव्यों के लिए रवाना किया। जानकारी बसों के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पर्वतीय और दुर्गम क्षेत्रों तक बेहतर परिवहन सुविधाएं पहुंचाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उत्तराखंड परिवहन निगम की इन 59 नई बसों का आवंटन आवश्यकता के आधार पर विभिन्न मंडलों के बीच किया गया है। इन सभी बसों का संचालन यात्रियों की जरूरत के हिसाब से अलग-अलग प्रमुख और स्थानीय मार्गों पर किया जाएगा।
• ​टनकपुर मंडल: 20 बसें
• ​देहरादून मंडल: 20 बसें
• ​नैनीताल मंडल: 19 बसें
​
​बेड़े में शामिल हैं 1,276 बसें

वर्तमान में उत्तराखंड परिवहन निगम के बेड़े में कुल 1,276 बसें संचालित हो रही हैं, जिनमें निगम की अपनी 891 और 385 अनुबंधित बसें शामिल हैं।
​