हल्द्वानी: सड़क हादसे में सिडकुल कर्मी की मौत, परिवार में मचा कोहराम

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में एक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। जिससे परिवार का रो रोकर बुरा हाल है।

युवक की मौत

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस के अनुसार पंकज राम (26) पुत्र रंजीत निवासी वार्ड नंबर 11 बंगाली कॉलोनी सितारगंज सिडकुल में नौकरी करता था। जो शनिवार रात करीब 10 बजे वह बाइक पर सितारगंज से काठगोदाम में अपने जीजा के घर आ रहा था। तभी चोरगलिया के पास रात करीब 11 बजे पंकज की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसके बाद युवक को अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।