April 25, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

अल्मोड़ा: तेंदुए का आतंक, दिनदहाड़े तीन‌ बकरियों को बनाया निवाला, दहशत में लोग

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां लगातार तेंदुए का आतंक बढ़ता जा रहा है। वहीं रानीखेत (अल्मोड़ा) के ताड़ीखेत विकासखंड के सुदूरवर्ती गांवों में तेंदुए का आतंक लगातार बना हुआ है।

तेंदुए का आतंक-

जिसमें सिमोली, पथुली और कुरिया मटेला क्षेत्र में दिन दहाड़े तेंदुआ दिखने से लोगों में डर बना हुआ है। यहां कुरिया मटेला में शनिवार को तेंदुए ने सुबह 11 बजे से तीन बजे के बीच तीन बकरियों को निवाला बना लिया। जिससे पशुपालकों में भारी आक्रोश है। वहीं बच्चों के स्कूल आने जाने में भी ‌डर बना हुआ है। जिस पर ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।