नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल के हल्द्वानी में बीते कल दिनांक 28.08.2025 को सुबह जयपुर बीसा के पास BLM स्कूल बस पलटने की घटना को एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा गम्भीरता से लिया है।
लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
इस मामले में पुलिस द्वारा बस चालक अरविंद सिंह पुत्र गंगा सिंह निवासी पदमपुर, देवरिया लालकुआ *के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर घटना की जांच क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी को सौंपी गई है। साथ ही एसएसपी ने निर्देशित किया है कि कल प्रातः 06 बजे से पूरे जनपद में विशेष चैकिंग अभियान चलाया जाएगा, जिसमें सभी स्कूल/कॉलेजों की बसों की फिटनेस, परमिट व स्पीड लिमिट की जांच की जाएगी और ऐसे स्कूल संचालकों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी जो बच्चों की सुरक्षा के प्रति लापरवाह पाए जाएंगे।