March 30, 2023

Khabribox

Aawaj Aap Ki

बागेश्वर: साइबर क्राइम सैल बागेश्वर ने त्वरित कार्यवाही कर साईबर ठगी के शिकार हुए व्यक्ति के बैंक खाते में लौटाई पूर्ण धनराशि

 3,546 total views,  6 views today

पुलिस अधीक्षक, जनपद बागेश्वर द्वारा वर्तमान समय में बढ़ते साईबर क्राइम/ऑनलाईन धोखाधड़ी के अपराधों की रोकथाम व उनमें त्वरित कार्यवाही हेतु साईबर सैल एवं समस्त थाना प्रभारियों को साइबर अपराधों से सम्बन्धित शिकायतों में त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिस पर शिवराज सिंह राणा, नोडल अधिकारी साइबर क्राइम सैल/क्षेत्राधिकारी कपकोट के पर्यवेक्षण में गठित साइबर क्राइम सैल द्वारा इस प्रकार के प्रकरणों में प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

फोन पे में रीवार्ड के नाम से धोखाधड़ी कर निकाली रकम-
      
इसी क्रम में दिनांकः 20-07-2021 को वादी भारत सिंह पुत्र नंदन सिंह  निवासी- कराला ओखलीसिरौद (झिरोली) जनपद- बागेश्वर द्वारा थाना झिरोली में धोखाधड़ी के सम्बन्ध में एक तहरीर दी गई। जिसमें यह बताया गया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके फोन पे में रीवार्ड के नाम से  धोखाधड़ी कर उनके बैंक खाते से 20,000/- रुपये की धनराशि निकाल ली है। जिस पर वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थानाध्यक्ष झिरोली द्वारा तत्काल प्रकरण के सम्बंध में सूचना/रिपोर्ट साइबर क्राइम सैल को दी गई। जिस पर साइबर क्राइम सैल द्वारा प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित गेटवे/नोडल अधिकारी से आवश्यक पत्राचार कर वादी उपरोक्त के बैंक खाते से आहरित पूर्ण धनराशि वादी के खाते में रिफंड कराई गई। जो दिनांकः 25-08-2021 को वादी भारत सिंह को प्राप्त हो चुके हैं।

पुलिस का जताया आभार-

जिस पर बैंक खाते में धनराशि वापस पाकर वादी द्वारा साइबर क्राइम सैल व जनपद पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।