हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में राज्य आंदोलनकारी समाज संगठन ने अल्मोड़ा मार्चुला (सल्ट) बस दुर्घटना में मृतकों को विनम्र श्रद्धांजलि दी।
की यह अपील
साथ ही यह भी निर्णय लिया कि आगामी 9 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस सादगी से मनाया जाएगा। गुरुनानक मार्केट हल्द्वानी प्रदेश कार्यालय में बैठक आयोजित हुई। जिस पर बस दुर्घटना में मृतकों को विनम्र श्रद्धांजलि दी। प्रमुख राज्य आंदोलनकारी हुकम सिंह कुंवर ने बस दुर्घटना पर घर दुःख व्यक्त करते हुए मृतकों को विनम्र श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा कुंवर ने प्रदेश के सभी राज्य आंदोलनकारी संगठनों से अपील की है स्थापना दिवस सादगी से मनाएं।
रहें शामिल
इस अवसर पर राज्य आंदोलनकारी जगमोहन चिलवाल,डॉक्टर केदार पलड़िया, नीरज पंथ,भुवन तिवारी,बृजमोहन सिजवाली,अनीता बर्गली,पंकज सुयाल, एडवोकेट बालम सिंह बिष्ट,दीवान सिंह बिष्ट,दीपक रौतेल,नरेशनचंद्र भट्ट,खड़क सिंह बगड़वाल,आदि शामिल रहें।