हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी के कालाढूंगी रोड में अब शाम होते ही तिरंगा लाइट की रोशनी दिखेगी।
तिरंगा लाइट लगने लगी
जानकारी के अनुसार यहां सोमवार को नगर निगम ने स्ट्रीट लाइटों पर तिरंगा लाइट लगानी शुरू कर दी है। जिसके बाद अब यहां हीरानगर चौराहे से लालडांठ तक लाइट लगने पर सड़क तिरंगे की रोशनी से जगमग होने लगेगी। यहां 38वें राष्ट्रीय खेल के लिए शहर सजने लगा है। राष्ट्रीय खेल के लिए निगम तैयारी कर रहा है। इसके लिए शहर को साफ और सुंदर बनाया जा रहा है।