उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यह खबर हल्द्वानी से सामने आई है। यहां शिक्षा विभाग में तैनात कर्मचारी का सड़क किनारे शव मिलने से हड़कंप मच गया।
सड़क किनारे मिला शव-
जानकारी के अनुसार पाटा मल्लीताल निवासी 55 वर्षीय महेश चंद्र बेलवाल पुत्र देवी दत्त बेलवाल कालाढूंगी में रहते थे। वह शिक्षा विभाग में नौकरी करते थे। मंगलवार की देर शाम वह घर के लिए निकले, लेकिन घर नहीं पहुंचे। वही क्षेत्र में रात्रि गश्त कर रही पुलिस ने महेश को सड़क किनारे पड़ा देखा। जिस पर उन्हें तत्काल कालाढूंगी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।