हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने एक बैठक ली। जिसमें सुशीला तिवारी अस्पताल में डॉक्टरों और मेडिकल कॉलेज के प्राचार्यों के साथ बैठक ली।
डेंगू को लेकर करें जागरूक
मिली जानकारी के अनुसार मंत्री ने बैठक में स्वास्थ्य विभाग को डेंगू को लेकर विशेष सर्तकता बरतने और पर्याप्त इंतजाम रखने के निर्देश दिए।इसके अलावा हल्द्वानी के लिए उपलब्ध 1200 मच्छदानियों को झुग्गी बस्तियों में बांटने के भी निर्देश दिए।
ली यह जानकारी
इसके अलावा मंत्री ने अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज की स्थितियों के बारे में भी वहां के प्राचार्यों से जानकारी ली। उन्होंने सीएमओ से मोतीनगर में बन रहे सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल के बारे में भी जानकारी ली।
बैठक में रहें उपस्थित
बैठक में प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी, अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. चंद्र प्रकाश भैसोड़ा, पिथौरागढ़ के डॉ. अजय आर्या, बेस के पीएमएस डॉ. केके पांडे, महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. ऊषा जंगपांगी आदि लोग उपस्थित रहें।