हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। तीन दिवसीय 5वें उत्तराखंड ओपन बैडमिंटन कप का आयोजन होने वाला है।
प्रतियोगिता का आयोजन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक छह जून से तीन दिवसीय 5वें उत्तराखंड ओपन बैडमिंटन कप आयोजित हो रहा है। जिसमे प्रदेश भर के 250 से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। इस टूर्नामेंट में नैनीताल, यूएसनगर, चम्पावत, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, देहरादून, हरिद्वार और पौड़ी समेत विभिन्न जिलों के अंडर 11 से 40 से अधिक आयु वर्ग के बालक-बालिका खिलाड़ी भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता अंडर-11,13,15,17,19 ओपन और 40 से अधिक आयु वर्गों में खेली जाएगी।