हल्द्वानी: यहां युवक की धारदार हथियार से वार कर निर्मम हत्या करने से मचा हड़कंप

हल्द्वानी : यहां मुखानी थाना क्षेत्र के लालडांठ रोड में एक युवक की धारदार हथियार से वार कर निर्मम हत्या कर दी गई। उसका शव खेत में मिला है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानें पूरा मामला

पुलिस के अनुसार संजय कालोनी लालडांठ निवासी
कुणाल बिष्ट उर्फ सोंटा पुत्र नवल किशोर बुधवार की रात नौ बजे घर से निकला था। मगर वापस नहीं पहुंचा। गुरुवार की सुबह आसपास के लोगों ने उसका मल्ली बमोरी में स्थित खेत में देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मुखानी थाना एसओ दीपक बिष्ट व बनभूलपुरा थाना एसओ नीरज भाकुनी मौके पर पहुंचे। मृतक के सिर पर धारदार हथियार से कई वार किए गए हैं। साथ ही गले पर  सरिए से घाव के  निशान है। मृतक का उसका दाहिना हाथ भी तोड़ा गया है।

डेढ़ साल पहले रोडवेज स्टेशन पर फायर करने के आरोप में हत्या के प्रयास का मुकदमा हुआ था दर्ज

पुलिस के मुताबिक मृतक पर डेढ़ साल पहले रोडवेज स्टेशन पर फायर करने के आरोप में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज हुआ था। मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है जांच के हत्यारों का पता चलेगा। घटनास्थल पर  सोडा व बियर बोतल मिली है। इससे प्रतीत होता है कि हत्या से पहले सभी ने मिलकर शराब पी थी ।