हल्द्वानी दुखद: शौर्य चक्र से सम्मानित उर्बा दत्त पांडे का 90 साल की उम्र में निधन, जताया शोक

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। देश की सेवा में योगदान देने वाले उर्बा दत्त पांडे का निधन हो गया है।

37 साल की देश सेवा

जानकारी के अनुसार कालाढूंगी के वार्ड नंबर दो निवासी उर्बा दत्त पांडे का बीते कल शुक्रवार को निधन हो गया। उन्होंने 37 वर्ष देश सेवा की। 30 सितंबर 1991 को वह सेवानिवृत हुए। वह 18 वर्ष की आयु में असम राइफल चयनित हुए थे। असम राइफल में इसी दौरान एक ऑपरेशन में सराहनीय कार्य करने के उपरांत उन्हें 4 जून 1969 को भारत सरकार ने शौर्य चक्र से सम्मानित किया था।

जताया शोक

जिसपर उनके निधन पर पूर्व सैनिक लीग अध्यक्ष चंद्र शेखर कांडपाल, पूर्व सैनिक उत्थान संगठन के अध्यक्ष कैप्टन लक्ष्मण सिंह देऊपा, ललित मोहन कांडपाल, हयात सिंह बिष्ट, मोहन खोलिया, गोधन सैनी, किशन सिंह बिष्ट, रवि दीगारी, खीम सिंह दसोनी आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया है।