हल्द्वानी: 2 सितंबर मंसूरी गोली कांड के राज्य आंदोलनकारी शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि, किया याद


हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में राज्य आंदोलनकारियों ने बीते कल सोमवार को गुरुनानक मार्केट हल्द्वानी कार्यालय में 2 सितंबर मंसूरी गोली कांड के राज्य आंदोलनकारी शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि दी‌।

शहीदों को दी श्रद्धांजलि

जिसमें कहा कि 02 सितंबर के दिन राज्य आंदोलन के दौरान मंसूरी मैं गोलीकांड में पुलिस की गोली से 6 लोग शहीद हो गए थे। जिस पर शहीद हंसा ध्यानी,बलबीर सिंह नेगी,मदन सिंह ममगई,धनपत सिंह ,बेलमती चौहान,राज सिंह बंगारी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
   
रहें मौजूद

इस अवसर पर राज्य आंदोलनकारी हुकम सिंह कुंवर,नरेश चंद्र भट्ट,मोहन पाठक, बृज मोहन सिजवाली,घनश्याम बिष्ट,दीपक रौतेला,भुवन चंद्र तिवारी,रवि गुप्ता,नरेश कांडपाल आदि लोग मौजूद रहें।