हल्द्वानी: जैकेट पहनने को लेकर दो बहनों में हुआ झगड़ा, मां की डांट पर बड़ी बहन ने उठा लिया यह खौफनाक कदम

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। जहां एक किशोरी ने घर में फांसी के फंदे से झूलकर अपनी जीवन‌ लीला समाप्त कर ली।

दो बहनों में हुआ था झगड़ा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हल्द्वानी के मुखनी थाना क्षेत्र में नारायणनगर कुसुमखेड़ा की यह घटना है। यहां कमला देवी अपनी तीन बेटियों के साथ रह रही थीं।  उनकी एक बेटी की शादी पहले ही चुकी थी। उसकी श
शादी की सालगिरह में जाने के लिए कमला देवी अपनी एक बेटी के साथ तैयार होकर जा रही थी। तभी शादी में जाने से पहले कमला की छोटी बेटी करिश्मा ने अपनी बड़ी बहन प्रिया की जैकेट पहन ली थी। इस बात को लेकर दोनों बहनों के बीच झगड़ा हो गया था। जिस पर मां ने बड़ी बेटी प्रिया को जमकर सुनाया और डांटा। इसके बाद वह छोटी बेटी के साथ स्टेशन को चली गई।तभी आधे रास्ते पहुंची तो बेटी की मौत की जानकारी मिली।

किशोरी ने लगाई फांसी

रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया कि घर में किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी है। सूचना मिलते ही महिला वापस आई। इस दौरान परिजनों और पड़ोसियों ने आनन-फानन में किशोरी को अस्पताल पंहुचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया।