हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड ओलंपिक संघ 18 मई से खनस्यूं में प्रतियोगिता आयोजित कराने जा रहा है। जिसमें प्रतिभा परखी जाएगी।
प्रतियोगिता का खास आयोजन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए नैनीताल जिले के ओखलकांडा ब्लॉक के खनस्यूं का चयन किया गया है। इस संबंध में उत्तराखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डीके सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें विशेष प्रशिक्षण कैंप भी लगाया जाएगा।जिसकी तिथि ओलंपिक संघ द्वारा आयोजन के बाद तय की जाएगी। बताया कि कैंप में खिलाड़ियों को बेहतर कोचिंग के लिए राष्ट्रीय स्तर के कोचों को भी बुलाया जाएगा।
इस दिन होगी प्रतियोगिता
इस प्रतियोगिता में ग्रामीण क्षेत्र से वॉलीबॉल और हैंडबॉल जैसे खेल में प्रतिभाएं तलाशने की कवायद है। योजना के तहत तहसील मैदान खनस्यूं, गलनी में 18 और 19 मई को बालिकाओं की वॉलीबाल और हैंडबॉल प्रतियोगिता होगी।