Health Tips: गर्मियों में इन चीजों का जरूर करें सेवन, सेहत रहेगी दुरूस्त, क्या नहीं खाएं इन बातों का भी रखें खास ध्यान

आज हम स्वास्थ्य से संबंधित फायदों के बारे में आपको बताएंगे। जून का महीना है। गर्मी में तेजी से इजाफा हो रहा है। साथ ही हीट वेव का भी खतरा बना हुआ है। इस गर्मी में पौष्टिक आहार हमारे लिए बेहद जरुरी होता है। इस मौसम में केवल शरीर के लिए हेल्दी चीजों का ही सेवन करना चाहिए और स्पाइसी और जंक फूड का सेवन काफी कम करना चाहिए।

इन चीजों का करें सेवन

तरबूज होगा फायदेमंद

गर्मियों में तरबूज जैसी फलों का सेवन करना चाहिए जिनमें अधिकतर पानी होता है। यह शरीर को हाइड्रेटेड रखते हैं और पानी की कमी नहीं होने देते हैं। तरबूज में विटामिन सी और ए जैसे पौष्टिक तत्व भी होते है। इसमें पोटेशियम भी होता है जो शरीर में इलेक्ट्रोलाइट को बनाए रखने में मदद करते हैं।

नारियल पानी लाभकारी

नारियल का पानी गर्मियों में शरीर के लिए काफी लाभदायक रहता है। इसमें पोटेशियम, मैग्नीशियम, सोडियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट होते हैं। यह गर्मियों के दौरान पसीने के रूप में फ्लूड लॉस से शरीर को बचाता है और शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है।

जरूर खाएं खीरा

खीरा भी एक हाइड्रेटिंग फूड है जो पूरा पानी से भरपूर होता है और इसका सेवन करने से आप कैलोरी भी ज्यादा नहीं कंज्यूम करते हैं। यह आपके शरीर के तापमान को रेगुलेट करने में मदद करता है और टॉक्सिन को फ्लश आउट करने में सहायक होता है।

जरूर खाएं सब्जियां

सब्जियां हर मौसम के लिए जरूरी होती है। गर्मियों में भी आपको ताकतवर रहने के लिए सब्जियों का सेवन जरूर करना चाहिए। गर्मियों में आप तौरी, टिंडा, लौकी और ब्रोकली का सेवन कर सकते हैं। इन सब्जियों में पानी की मात्रा अधिक होती है, जिससे शरीर हाइड्रेटेड बना रहता है। इसके अलावा, इन सब्जियों में पोटेशियम भी भरपूर पाया जाता है। यह पोषक तत्व शरीर में ऊर्जा के स्तर को बनाए रखने में मदद करता है। इसलिए अगर आपको गर्मियों में थकान और कमजोरी का अनुभव हो, तो इस सब्जियों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। 

पुदीना होगा फायदेमंद

पुदीना एक रिफ्रेशिंग इंग्रेडिएंट्स होता है और शरीर पर इसका काफी कूल प्रभाव होता है। यह शरीर में पाचन को इंप्रोज करने में मदद करता है और इंफ्लेमेशन कम करने में भी सहायक है। पुदीने को आप सलाद, ड्रिंक्स या फिर चटनी आदि में मिला कर खा या पी सकते हैं।

दही का करें सेवन

दही में प्रोबायोटिक होते हैं जो अच्छे बैक्टीरिया होते हैं और पाचन तंत्र के लिए लाभदायक होते हैं। यह शरीर की गर्मी को कम करने में, इन्फ्लेमेशन को कम करने में और पेट से जुड़ी समस्याओं को कम करने में सहायक होती है। इसे स्नैक, सलाद में मिला कर खाया जा सकता है।

इन चीजों के सेवन से बचे

इसके अलावा स्पाइसी और फ्राइड फूड का सेवन करने से बचे। शराब का सेवन करने से शरीर डिहाइड्रेट होता है और इससे शरीर का तापमान भी बढ़ता है इसलिए इसको अवॉयड करें। गर्मियों में शुगर से भरपूर ड्रिंक्स जैसे एनर्जी ड्रिंक्स, कोल्ड ड्रिंक्स या फिर सोडा का सेवन नहीं करना चाहिए। साथ ही काॅफी पीने से भी बचे।

अस्वीकरण: यहां दिया गया लेख एक जानकारी के आधार पर है। सेहत का ख्याल रखें और अधिक जानकारी के लिए चिकित्सकों की सलाह अवश्य लें।