Health tips: नियमित रूप से पिए जीरे का पानी, शरीर को मिलेंगे यह फायदें, जानें

आज हम स्वास्थ्य से संबंधित फायदों के बारे में आपको बताएंगे। खाने का जायका बढ़ाने वाला जीरा स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होता है। इसलिए, कुछ समस्याओं में जीरे का पानी सेवन करने की सलाह दी जाती है। खासकर, वजन कम करने के लिए जीरे का पानी पीना फायदेमंद साबित हो सकता है। बेशक, जीरा कई मामलों में गुणकारी है, लेकिन इसे किसी बीमारी का सटीक इलाज समझना सही नहीं होगा। इसलिए, अगर किसी को कोई गंभीर समस्या है, तो डॉक्टरी इलाज को ही प्राथमिकता देनी चाहिए।

👉आइए जानें-

🍭पाचन के लिए-

जीरे का पानी पीने के फायदे पचान के लिए हो सकते हैं। एक वैज्ञानिक शोध के अनुसार, जीरे में डाइजेस्टिव एंजाइम की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो पाचन क्रिया को उत्तेजित करने का काम कर सकता है। इससे आहार को पचाने और मल के जरिए शरीर से बाहर निकालने में मदद मिल सकती है।

🍭रक्तचाप के लिए-

बढ़ते रक्तचाप को नियंत्रित करने के लिए जीरे का पानी का सेवन किया जा सकता है। एक वैज्ञानिक रिसर्च के मुताबिक, जीरा में एंटीहाइपरटेंसिव प्रभाव पाए जाते हैं, जिसे उच्च रक्तचाप की समस्या को कम करने के लिए जाना जाता है। इसके अलावा, इसमें पोटैशियम भी पाया जाता है, जो कोशिका और शरीर के तरल पदार्थों के लिए जरूरी होता है। इससे रक्तचाप को नियंत्रण में रखा जा सकता है। इसलिए, ऐसा कहा जा सकता है कि जीरे का पानी के फायदे रक्तचाप को संतुलित रखने के लिए हो सकता है।

🍭इम्युनिटी (प्रतिरक्षा प्रणाली) के लिए-

जीरा पानी के लाभ शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने का काम कर सकते हैं। असल में जीरा आयरन और मिनरल का अच्छा स्रोत होता है, जो शरीर की ऊर्जा को बढ़ाने का काम कर सकता है। इससे शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत हो सकती है। साथ ही इसमें इम्यूनोमॉड्यूलेटरी प्रभाव भी पाए जाते हैं, जिसे इम्यून सिस्टम को बढ़ावा देने के लिए जाना जाता है। इस कारण कहा जा सकता है कि जीरे के पानी के फायदे प्रतिरक्षा प्रणाली पर हो सकते हैं।

🍭वजन कम करने के लिए-

तेजी से वजन घटाने के लिए जीरे का पानी का सेवन सहायक हो सकता है। नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन (एनसीबीआई) की वेबसाइट पर इस संबंध में एक वैज्ञानिक अध्ययन मौजूद है। इस अध्ययन के अनुसार, 88 अधिक वजन वाली महिलाओं को 3 महीन तक प्रतिदिन 3 ग्राम जीरा दिया गया। 3 महीने बाद उन महिलाओं के वजन, कमर के आकार और फैट मास में कमी पाई गई। इसके अलावा, जीरा मेटाबॉलिक रेट यानी चयापचय दर को भी बढ़ावा देने का काम कर सकता है, जो वजन को नियत्रंण में रखने में सहायता कर सकता है। इसलिए, जीरा पानी के लाभ में से सबसे महत्वपूर्ण वजन को कम करना है।

🍭एनीमिया से छुटकारा-

जब शरीर में आयरन की कमी हो जाती है, तब एनीमिया की समस्या उत्पन्न हो जाती है। रक्त में आयरन की कमी के कारण हीमोग्लोबिन की मात्रा भी कम हो जाती है, जिससे रक्त शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं पहुंचा पाता है। ऐसे में इस समस्या से निपटने के लिए जीरे के पानी के फायदे देखे जा सकते हैं। दरअसल, जीरे में भरपूर मात्रा में आयरन होता है, जो रक्त में हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ाने का काम कर सकता है। इससे एनीमिया की समस्या से निजात पाया जा सकता है।

🍭नींद में सुधार-

कई लोग सोचते हैं कि जीरा पानी पीने से क्या होता है। उन्हें बता दें कि जीरा के चाय के सेवन से नींद की गुणवत्ता में सुधार हो सकता है। साथ ही इस चाय के सेवन से इंसोमनिया जैसी नींद से जुड़ी समस्या से भी छुटकारा पाया जा सकता है। इसलिए, ऐसा माना जा सकता है कि जीरे का पानी पीने के फायदे नींद के लिए भी हो सकता है। फिलहाल, इसपर अभी और शोध की आवश्यकता है। जिससे कि जीरा का कौनसा गुण मदद करता है, यह पता चल सके।

🍭कब्ज से राहत-

अगर किसी को कब्ज की समस्या है, तो इस समस्या से निजात पाने में जीरा का पानी मददगार हो सकता है। कब्ज पाचन से जुड़ी समस्या है, जो आहार के सही तरह से न पचने के कारण होती है। जैसा कि ऊपर बताया गया है कि जीरे का पानी खाने को पचाने का काम कर सकता है। इससे कब्ज की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। इसलिए, जीरा वाला पानी पीने के फायदे कब्ज से छुटकारा दिला सकता है।

🍭त्वचा के लिए-

खाने का जायका बढ़ाने वाला जीरा स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होता है। इसलिए, कुछ समस्याओं में जीरे का पानी सेवन करने की सलाह दी जाती है। खासकर, वजन कम करने के लिए जीरे का पानी पीना फायदेमंद साबित हो सकता है। बेशक, जीरा कई मामलों में गुणकारी है, लेकिन इसे किसी बीमारी का सटीक इलाज समझना सही नहीं होगा। इसलिए, अगर किसी को कोई गंभीर समस्या है, तो डॉक्टरी इलाज को ही प्राथमिकता देनी चाहिए। स्टाइलक्रेज के इस आर्टिकल में हम जीरा पानी बनाने का तरीका और जीरे का पानी पीने के फायदे की जानकारी दे रहे हैं। इसके अलावा, हम यह भी बताएंगे कि जीरे का पानी पीने के नुकसान किस तरह के हो सकते हैं।

🍭बालों के लिए-

जीरा पानी के गुण बालों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने का काम कर सकते हैं। दरअसल, जीरा के बीज में मौजूद पोषक तत्व बालों को जड़ों तक पोषण प्रदान कर सकते हैं, जिससे बालों का झड़ना कम हो सकता है। वहीं, एक शोध में दिया हुआ है कि जीरा के बीज से बने एसेंशियल ऑयल में एंटी-फंगल प्रभाव पाए जाते हैं। एक दूसरे शोध में दिया हुआ है कि एंटीफंगल गुण एंटीडैंड्रफ की तरह काम कर सकता है, जो स्कैल्प से रूसी की समस्या को दूर कर सकता है। जिससे कि बालों के विकास को बढ़ावा मिल सकता है। इसलिए, ऐसा माना जा सकता है कि जीरे का पानी के फायदे बालों के लिए हो सकते हैं।