Health tips: ग्रीन टी पीने से सेहत को मिलते हैं गजब के फायदें, जानें पीने का सही समय और तरीका

आज हम स्वास्थ्य से संबंधित फायदों के बारे में आपको बताएंगे। ग्रीन टी पीने से सेहत को काफी फायदे‌ मिलते हैं। इसके सेवन से कई बीमारियों का खतरा कम होता है। ग्रीन टी को अनेकों स्वास्थ्य लाभों के लिए जाना जाता है। रोज़ाना ग्रीन-टी का सेवन करना सेहत के लिए काफी फायदेमंद है, ये तो हम सभी जानते हैं। अगर आप अपनी सेहत के प्रति जागरुक हैं तो आप दूध से बनी चाय के स्थान पर ग्रीन-टी पीने पर जोर दे सकते हैं। कई रिसर्च्स और स्टडी से पता चला है कि, ग्रीन-टी का सेवन करने से अनेकों शारीरिक समस्याओं और बीमारियों का खतरा भी कम होता है। वेट लॉस से लेकर हृदय रोग और कैंसर जैसी घातक बीमारी के जोखिमों को कम करने में भी ग्रीन टी बहुत ही लाभदायक होती है। इतना ही नहीं ग्रीन-टी आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होती है।

✅✅आइए जानें

📌📌डायबिटीज के मरीजों के लिए

ग्रीन टी में पॉलिफैनोल्स और पोलिसच्चराइड्स पाए जाते हैं, जो डायबिटीज में सहायक है। ग्रीन टी रक्त शर्करा के स्तर स्थिर बनाए रखने में मदद करती है।

📌📌वजन कम करने में लाभकारी

ग्रीन टी के सेवन से शरीर में जमे फैट्स कम हो सकते हैं। यह शरीर के मेटाबॉलिज्म प्रोसेस को बढ़ाती है। जिससे वजम कम करने में काफी मदद मिलती है। वेट लॉस डाइट में आप ग्रीन टी शामिल कर सकते हैं।

📌📌कोलेस्ट्रॉल कम करने में सहायक

ग्रीन टी बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक है, साथ ही यह गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करती है। इसके नियमित सेवन से हार्ट स्ट्रोक का खतरा कम हो सकता है।

📌📌हाई ब्लड प्रेशर के लिए फायदेमंद

अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो नियमित रूप से ग्रीन टी का सेवन कर सकते हैं। यह हाई ब्लड प्रेशर के खतरे को कम करने में सहायक है।

📌📌एंटी एजिंग के लिए सहायक

ग्रीन टी में एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। जो त्वचा संबंधी समस्या के लिए मददगार है। अगर आप एंटी एजिंग से बचना चाहते हैं, तो रोजाना ग्रीन टी का सेवन करें।

✅✅जानें ग्रीन टी पीने का सही तरीका और सही समय

📌अगर आप ग्रीन टी पीना चाहते हैं तो भोजन के कम से कम 1 घंटे पहले इसे पी सकते हैं।
📌ग्रीन टी में टैनिन होता है, भोजन से तुरंत पहले इसे पीने से कब्ज, पेट-दर्द या मिचली की समस्या हो सकती है।
📌आपको सुबह खाली पेट ग्रीन टी पीने से बचना चाहिए। इसके साथ थोड़ा बहुत कुछ जरूर खाएं।
📌पूरे दिन में 3 कप से ज्यादा ग्रीन टी न पिएं इससे डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है।
📌ज्यादा मात्रा में कैफीन से उलटी, दस्त, पेट खराब और टॉयलेट की समस्या हो सकती है। कई बार सोने से पहले ग्रीन टी पीने से नींद भी नहीं आती।
📌ग्रीन टी पीने के लिए सुबह और शाम का समय सही है, इससे मेटाबॉलिज्म तेज होता है।
📌दूध या चीनी डालकर ग्रीन टी न पीएं, इससे आपको फायदा नहीं मिलेगा।