Health tips: भुने चने खाने से सेहत को मिलते हैं अद्भुत फायदें, इम्यूनिटी होती है मजबूत

आज हम स्वास्थ्य से संबंधित फायदों के बारे में आपको बताएंगे।

भुने चने (Bhune chane) का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि भुने चने में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो स्वास्थ्य को अनगिनत लाभ पहुंचाते हैं। भुने चने का सेवन करने से कई बीमारियां भी दूर होती है। क्योंकि भुने चने में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, फाइबर और विटामिन जैसे तत्व मौजूद होते हैं और यह सभी तत्व एक अच्छे स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी होते हैं। लेकिन भुने चने का सेवन आपको तभी लाभ पहुंचाता है, जब आप उसका सही समय पर सेवन करते हैं, आइए जानते हैं भुने चने खाने की सही समय क्या होता है और इसको खाने से क्या लाभ पहुंचता है।

आइए जानें:-

इम्यूनिटी बढ़ेगी

रोज सुबह खाली पेट भुने हुए चने खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनती है। मजबूत इम्यूनिटी शरीर को तरह-तरह की बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। अगर आप रोज चने खाएंगे, तो इसमें आप मौसमी बीमारियों से अपना बचाव कर सकते हैं। चने में मौजूद तत्व इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं।

वजन कंट्रोल में रखे

सुबह खाली पेट एक मुट्ठी भुने हुए चने खाने से आप अपने वजन को भी कंट्रोल में रख सकते हैं। अगर आप अपने मोटापे से परेशान हैं, तो सुबह-सुबह नाश्ते में भुने हुए चने खा सकते हैं। चने खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जल्दी से भूख नहीं लगती है। इससे आप ओवरइटिंग से बचते हैं और वजन कंट्रोल में रहता है।

कब्ज से राहत दिलाए

चने कब्ज से छुटकारा दिलाने में भी फायदेमंद होते हैं। आप थोड़े से चने भून लें, सुबह खाली पेट इनका सेवन करें। इससे कब्ज की समस्या में काफी हद तक आराम मिलता है। कब्ज होने पर आप कुछ दिनों तक लगातार भुने हुए चने खा सकते हैं, इससे आपको काफी लाभ मिलेगा।

पाचन शक्ति बढ़ाए

स्वस्थ रहने के लिए पाचन का दुरुस्त होना बहुत जरूरी होता है। पाचन कमजोर होने पर तरह-तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ता है। अगर आप पाचन से जुड़ी समस्याओं को सामना कर रहे हैं, तो अपनी सुबह की डाइट में भुने हुए चने को शामिल कर सकते हैं। चना पाचन शक्ति को संतुलित करता है, दिमागी शक्ति को भी बढ़ाता है।

खून साफ करे

रोज सुबह खाली पेट भुने हुए चने खाने से शरीर में जमा सारे टॉक्सिंस आसानी से निकल जाते हैं। चना खून साफ करने में भी मदद करता है। इससे त्वचा में निखार आता है, ब्लड प्यूरीफाई होता है और खून से संबंधित समस्याएं दूर होती हैं।

एनीमिया की शिकायत होगी दूर

भुने चने का सेवन करने से एनीमिया (Anemia) की शिकायत दूर होती है। क्योंकि भुने चने में आयरन की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मददगार साबित होती है।

कमजोरी होगी दूर

जिन लोगों को अक्सर थकान और कमजोरी (Weakness) महसूस होती है, उनको रोजाना सुबह खाली पेट भुने चने का सेवन करना चाहिए। क्योंकि भुने चने में प्रोटीन की अच्छी मात्रा पाई जाती है, इसलिए इसका सेवन करने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है।