Health tips: नींबू से तुरंत कंट्रोल हो जाएगा ब्लड शुगर लेवल, जानें कैसे

आज‌ हम स्वास्थ्य से संबंधित फायदों के बारे में आपको बताएंगे। आप डायबिटीज से पीड़ित हैं और शुगर स्पाइक्स को कंट्रोल करने के तरीके खोज रहे हैं, तो खट्टे फल में पाए जाने वाले प्रचुर मात्रा में घुलनशील फाइबर और विटामिन सी आपके लिए कमाल कर सकते हैं। डायबिटीज रोगियों के लिए नींबू काफी फायदेमंद हो सकता है। अध्ययन भी कहते हैं कि नींबू का रस ब्लड ग्लूकोज को काफी कम कर सकता है। नींबू एक लो जीआई (ग्लाइकेमिक इंडेक्स) वाला फूड है और अगर आप अपनी डाइट में नींबू को सही तरीके से शामिल करते हैं, तो यह खाने के बाद ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद कर सकता है, साथ ही सूजन को भी कम कर सकता है।

🍭आइए जानें नींबू के फायदे-

🍶फाइबर से भरपूर है नींबू-

नींबू में 2.4 ग्राम फाइबर होता है, जो लगभग 9.6% DV है। मधुमेह रोगियों के लिए, हृदय रोग के बढ़ते जोखिम से बचने के लिए फाइबर का सेवन बढ़ाना जरूरी होता है। नींबू का हाई फाइबर ग्लाइसेमिक नियंत्रण में सुधार करता है और इंसुलिन पर निर्भरता को कम करने में मदद करता है। साथ ही ट्राइग्लिसराइड के स्तर को कम कर सकता है और वजन घटाने में तेजी से मदद कर सकता है। इस तरह के डायबिटीज में मेटाबोलिज्म को ठीक करके डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद करता है।

🍶ब्लड शुगर कम करता है नींबू-

अमेरिकन डायबिटीज एसोसिएशन की मानें, तो नींबू लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला फूड है। दरअसल, इसका विटामिन सी शुगर के अवशोषण में मदद करते हैं। इसके कुछ साइट्रस फ्लेवोनोइड्स स्टार्च के पाचन को रोकते हैं। यह आंतों में शुगर के अवशोषण को कम कर सकते हैं। इससे शुगर सीधे आपके ब्लड में सर्कुलेट नहीं होता जिससे शुगर नहीं बढ़ता है। इसके अलावा नींबू लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला फूड भी है जो कि शुगर स्पाइक को रोकते हैं। इसलिए भी शुगर के मरीज इसे आराम से खा सकते हैं।

🍶डाइजेशन को सही करता है-

डायबिटीज के मरीजों में अक्सर पेट से जुड़ी समस्याएं नजर आती हैं। जैसे कि कभी कब्ज, अपच तो कभी ज्यादा पेट खराब होना। इसके अलावा अगर डायबिटीज सही से मैनेज नहीं हो पाता है तो ये पाचन तंत्र से जुड़े बाकी अंगों को प्रभावित करने लगता है। इससे एसिड रिफ्लक्स और गैस्ट्रोपेरेसिस हो सकता है जिसके कारण भोजन धीरे-धीरे पचता है और पेट सामान्य से धीमी गति से खाली होता है। ऐसे में पेट को जल्दी खाली करने में नींबू का जूस या नींबू पानी अधिक प्राकृतिक तरीके से मदद कर सकता है। साथ ही आप रोज सुबह उठते ही नींबू पानी पी कर अपना मेटोबोलिज्म सही कर सकते हैं। यह आपके सिस्टम से विषाक्त पदार्थों को शुद्ध करने और मांसपेशियों के संकुचन को प्रोत्साहित करने में मदद करता है और आपके पाचन को तेज करता है। साथ ही आपको बढ़ते वजन की समस्या है, तो नींबू के रस के साथ गर्म पानी भी आपके चयापचय को तेज कर सकता है, जिससे आपके शरीर को दिन में अधिक कैलोरी जलाने में मदद मिलती है।

🍶दिल की सेहत के लिए जरूरी है नींबू-

नींबू में पोटेशियम की अच्छी मात्रा होती है। पोटेशियम आपके ब्लड प्रेशर को कम कर सकता है और स्ट्रोक और दिल के दौरे के जोखिम से भी बचाने में मदद करता है। डायबिटीज में ये स्थितियां चीजों को और खराब कर सकती है। नींबू कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ को बेहतर बनाता है। यह कैल्शियम बिल्डअप के कारण धमनियों के ब्लॉकेज को कम करता है। साथ ही ये हाई सोडियम डाइट के प्रभावों को भी संतुलित करता है और दिल को हेल्दी रखने में मदद करता है।

🍶डिहाइड्रेशन को कम करता है-

डायबिटीज के रोगियों में अक्सर डिहाइड्रेशन का खतरा ज्यादा होता है। क्योंकि सामान्य से अधिक ब्लड आपके शरीर के तरल पदार्थ को समाप्त कर देता है। नींबू घुलनशील फाइबर से भरपूर होता है, जो आसानी से नहीं टूटता और खून में शुगर की धीमी गति को सुनिश्चित करता है। साथ ही घुलनशील फाइबर कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करके हृदय को स्वस्थ रखने में भी मदद करते हैं।

अस्वीकरण: अधिक जानकारी के लिए चिकित्सक से परामर्श अवश्य लें।