Health tips: दूध की चाय से ऐसे घटाएं वजन, जानें किस तरह करें सेवन

आज हम स्वास्थ्य से संबंधित फायदों के बारे में आपको बताएंगे। दूध वाली चाय में कैलोरीज ज्यादा होती हैं। अगर आप दिन में 2-3 बार चाय पीते हैं तो ये आपका कैलोरी इन्टेक बढ़ा सकती है। इसके अलावा ज्यादातर डाइटीशियन वेट लॉस के दौरान चाय छोड़ने की सलाह इसलिए भी देते हैं क्योंकि ज्यादातर लोग सिर्फ चाय नहीं पीते हैं बल्कि इसके साथ कुछ स्नैक्स भी लेते हैं। चाय के साथ खाए जाने वाले तले-भुने स्नैक्स वेट बढ़ा देते हैं। एक कप दूध वाली चाय आपके वजन पर कुछ ज्यादा असर नहीं डालेगी। अगर आपक इसके साथ कुछ तला-भुना खाने की जगह, हेल्दी स्नैक्स लेंगे और चाय को इस खास तरीके से बनाएंगे। वेट लॉस के दौरान चाय दिन में सिर्फ एक बार ही पिएं। इसके साथ एक खाखरा, मखाने, रोस्टेड या भुना चना खाएं। इसके अलावा चाय पीने का एक समय रखना भी जरूरी है।

आइए जानें

वजन घटाने के लिए कैसे पिएं चाय ?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जब वजन घटाने की बात आती है तो संयम महत्वपूर्ण है यानी खाने-पीने के मामले में खुद पर काबू रखना। ज्यादा चाय के सेवन से आपके शरीर में ज्यादा कैफीन और उसमें पाए जाने वाले अनहेल्दी कंपाउंड्स जाते हैं जो आपके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकते हैं। इस संबंध लीमा महाजन कहती हैं, ”अपनी चाय का सेवन प्रतिदिन दो कप तक सीमित कर दें जिससे आप उसका आनंद भी ले पाएंगे और वजन भी काबू में रहेगा।”

चाय और भोजन के समय के बीच गैप दें

भोजन से तुरंत पहले या बाद में चाय पीने से पाचन और पोषक तत्वों के अवशोषण में रुकावट आ सकती है। अपने वजन घटाने के प्रयासों को अनुकूलित करने के लिए चाय पीने और अपने भोजन के बीच कम से कम 30 मिनट का अंतर बनाए रखने की सलाह दी जाती है। यह प्रैक्टिस आपके शरीर को आपके भोजन से पोषक तत्वों को प्रभावी ढंग से अवशोषित करने का समय देती है।

सोने से पहले चाय पीने से बचें

अगर सोने से ठीक पहले चाय का सेवन किया जाए तो यह नींद के पैटर्न और पाचन को गड़बड़ कर सकती है। वजन काबू में रखने के लिए पर्याप्त नींद जरूरी है क्योंकि नींद में आपके शरीर के हार्मोन अच्छे से काम करते हैं जो आपकी ओवरऑल हेल्थ के लिए जरूरी हैं। अच्छी नींद के लिए सोने से कुछ घंटों के अंदर भूलकर भी चाय पीने से बचें।

अस्वीकरण: यहां दिए गए लेख को जानकारी के आधार पर बताया गया है। खबरी बाॅक्स इसकी पुष्टि नही करता। अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।