Health tips: चेहरे से लेकर ‌हाथ- पैर तक में आ रही है सूजन, तो अपनाएं यह घरेलू उपचार

आज हम आपको स्वास्थ्य से संबंधित फायदों के बारे में बताएंगे। सूजन कोई बीमारी नहीं होती लेकिन ये बीमारी की ओर इशारा जरूर करती है। शरीर के अलग-अलग अंगों में सूजन, अलग-अलग स्वास्थ्य समस्याओं को दर्शाती है। जैसे चेहरे व हाथ पैरों पर सूजन गुर्दे की बीमारी के कारण हो सकती है। जांघों व हाथों पर सूजन दिल की समस्याओं को दर्शाती है वहीं पेट की सूजन लीवर संबंधी समस्या हो सकती है।

🍭पैरों या हाथों में सूजन या दर्द की परेशानी होना एक आम बात है। यह कई कारणों से होता है जैसे गलत जीवनशैली का पालन करने से, लंबे समय तक खड़े रहने से, पोषण तत्व की कमी, गर्भावस्था, मोटापे या किसी चिकित्सकीय परेशानियों की वजह से भी होती है।

💊सूजन को कम करने के लिए घरेलू उपचार काफी कारगर साबित होते हैं। जानिए ऐसे ही कुछ घरेलू उपाय-

📌हल्दी-

हल्दी में बहुत से गुण होतें हैं जो हमारे शरीर के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। इसमें बहुत से पोषक तत्व होतें हैं जैसे प्रोटीन, मिनिरल्स, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन ए आदि। ये सभी सूजन कम करने में सहायक होते हैं। इसको प्रयोग में लाना बहुत आसान है- हल्दी के पाउडर में हल्का सरसों का तेल या तिल का तेल मिलाएं और उसका पेस्ट बना लें और सूजन वाले जगह पर उसको लगाकर सूखने दें, उसे तब तक ना हटाए जब तक वह खुद सूख कर पपड़ी ना बनने लगे।

📌जायफल-

जायफल बहुत से रोगों को जड़ से मिटाने की क्षमता रखता है। इसमें मौजूद मिनरल और विटामिन हमारे शरीर के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। किसी भी प्रकार के सूजन को कम करने में जायफल बहुत मददगार है। इसके प्रयोग के लिए इसे एक सिलबट्टे पर घिसे उसके बाद उसमें से जो तरल पदार्थ निकले, उसे सूजन वाले हिस्से पर लगाएं। यदि आप इसे घिसने में सक्षम नही है तो आप जायफल के तेल का भी प्रयोग कर सकते हैं।

📌गुड़हल-

गुड़हल का फूल एक हर्ब्स के रूप में काफी लाभदायक है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट, कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। इसके अलावा यह सूजन को कम करने का काम करता है। इसको ठीक से पीस कर उसके पेस्ट को सूजन वाले हिस्से में लगाने पर यह बहुत जल्द असर करने लगता है।

📌गुग्गल-

गुग्गल में बहुत से औषधीय गुण होते हैं जिसके कारण इसमें बहुत सी बीमारियों से लड़ने की क्षमता होती है। गुग्गल सूजन में बहुत कारगर होता है। इसके प्रयोग के लिए आप इसके तेल का प्रयोग कर सकते हैं। सूजन वाली जगह पर गूग्गल का तेल लगाने पर सूजन में कमी आती है।

📌तुलसी-

तुलसी में ट्रैनिन, सैवोनिन, ग्लाइकोसाइड और एल्केलाइड्स होते हैं। जो बैक्टिरिया से लड़ने में सहायक होते हैं। सूजन होने पर आप तुलसी के पत्तों से बना काढा पी सकते हैं। इससे आपको आराम मिलेगा।

📌सरसों का तेल-

सरसों में कई तरह के मिनिरल्स होते हैं जो सूजन को कम करने में मदद करते हैं। सरसों के तेल में दो से चार लहसुन की कलियां मिलाकर उसे गर्म कर लें और सूजन वाली जगहों पर हल्के हाथों से मालिश करें।