आज हम स्वास्थ्य से संबंधित फायदों के बारे में आपको बताएंगे। जब त्वचा जल जाती है तो उस जगह पर निशान पड़ जाता है। ये निशान काफी समय तक हमारे त्वचा पर रह जाते हैं। जिसकी वजह से वह बहुत ही खराब लगते हैं।
नींबू और टमाटर का जूस-
दोनों खाद्द पदार्थ मृत कोशिकाओं को निकालने और त्वचा को ताजगी प्रदान करने में बहुत सहायता करते हैं। नींबू क्षारीय गुणों (acidic properties) वाला होता है जो त्वचा के दाग को दूर करने में मदद करते हैं। ताजा टमाटर का रस प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेन्ट का काम करता है जो दाग को कम करने में बहुत मदद करता है।
कैसे करें इस्तेमाल-
इसके लिए दो वाश-क्लॉथ और ताजा नींबू और टमाटर का रस अपने पास रखें। पहले जले हुए जगह को अच्छी तरह से पानी से धो लें। उसके बाद एक वाश-क्लॉथ को पानी में भिंगोकर जले हुए दाग के जगह पर कुछ घंटों तक रखें। उसके बीच इन दोनों चीजों का रस निकाल लें। फिर दूसरे वॉश क्लॉथ को नींबू के रस में भिंगोकर दाग वाले जगह पर रख दें। जगह के सूखने के बाद टमाटर के रस में वॉश-क्लॉथ को भिंगोकर उस जगह पर फिर से लगायें। चूंकी टमाटर और नींबू दोनों प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेन्ट का काम करते हैं इसलिए त्वचा से दाग को निकालने में पूरी तरह से मदद करते हैं ।
नारियल का तेल-
नारियल के तेल के इस्तेमाल से भी जले के दाग से छुटकारा मिल सकता है। जले दागों पर इसके लगातार इस्तेमाल से धब्बे हल्के पड़ने लगते हैं।
शहद और हल्दी-
शहद और हल्दी जलने के निशान को दूर करने में मददगार होते हैं। इसके लिए शहद और हल्दी का लेप तैयार करके इसे जली स्किन पर लगाएं। इसे कई सप्ताह तक जारी रखें। जलने के निशान हल्के होने लगेंगे।
अंडे का पीला भाग-
अंडे के पीले वाले भाग को हल्का सा भून कर शहद में मिला कर दाग वाली जगह पर लगाएं। इसको कुछ समय लगा रहने दें। बाद में सादे पानी से इसे धो डालें। यह तरीका कम से कम चार सप्ताह तक अपनाएं। फर्क आपको नजर आएगा।
गाजर-
गाजर में विटामिन ए के अलावा कई अन्य तत्व मौजूद होते हैं। अगर निशान वाली स्किन पर गाजर का रस रोज लगाया जाए तो इससे भी दाग हल्के पड़ने लगते हैं। इसके अलावा बादाम का तेल भी जली स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके रोज इस्तेमाल से दाग हल्के होने लगेंगे।
प्याज का रस-
प्याज का रस भी जली स्किन के लिए फायदेमंद होता है। इसके रस को जलने वाले निशान पर कुछ समय तक लगाने से दाग हल्के पड़ने लगते हैं।
बादाम का तेल-
बादाम का तेल जले हुए दागों को दूर करने के लिए काफी लाभदायक होता है। इसके लिए आप इस तेल को जले हुए निशान पर लगा कर मालिश करें। कुछ दिनों तक इसे रोज लगाएं। ऐसा करने से दाग से छुटकारा मिल सकता है।
आलू के छिलके-
आलू एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होते हैं। अगर निशान हल्का है तो आलू के छिलके का इस्तेमाल करके उसे दूर कर सकते हैं। इससे घाव भी जल्दी भरते हैं और दाग भी कम होते हैं।
लैवेंडर का तेल-
लैवेंडर का तेल सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है।यह शरीर के दर्द को दूर करने के साथ-साथ दाग से भी छुटकारा दिलाता है। इसके लिए आप मुलायम कपड़े में लैवेंडर के तेल की कुछ बूंदे डालें और कुछ घंटों तक जली स्किन पर लगाएं।
अस्वीकरण: हमारे द्वारा बताया गया लेख जानकारी के आधार पर है। अधिक जानकारी के लिए चिकित्सक की सलाह ले।