Health tips: हार्ट ब्लॉकेज की समस्या कम करते हैं यह घरेलू उपाय, जानें कैसे करते हैं काम

आज हम स्वास्थ्य से संबंधित फायदों के बारे में आपको बताएंगे। आज के समय में असंतुलित खानपान और भागदौड़ भरी जीवनशैली के कारण दिल से जुड़ी बीमारियां लोगों में तेजी से बढ़ रही हैं। हार्ट से जुड़ी बीमारियों के लक्षण दिखने पर सही कदम उठाने से आप इसके जोखिम को कम कर सकते हैं। कई बार लोगों को सीने में दर्द, सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्याएं होती हैं लेकिन लोग इसे सामान्य समझकर अनदेखा कर देते हैं। ऐसा करना सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। खराब जीवनशैली और असंतुलित खानपान से हार्ट ब्लॉकेज की समस्या हो सकती है। हार्ट ब्लॉकेज की समस्या में दिन की धड़कन कम हो जाती है और आपके शरीर में ब्लड को हार्ट द्वारा पंप करने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है। हार्ट ब्लॉकेज के लक्षण दिखते ही अगर सही कदम नहीं उठाया गया तो इससे मरीज को कार्डियक अरेस्ट भी आ सकता है। कई मामलों में हार्ट अटैक की समस्या हार्ट ब्लॉकेज के कारण ही होती है। सही समय पर हार्ट ब्लॉकेज के लक्षणों को पहचानकर इलाज और बचाव बहुत जरूरी है।

🍹आइए जानें घरेलू उपाय-

🍹गाजर और चुकंदर का जूस-

गाजर और चुकंदर का जूस पीने से धमनियां साफ होती हैं। चुकंदर से ब्लड प्रेशर भी कम होता है‌। चुकंदर में नाइट्रेट्स होते हैं जो शरीर में जाकर निट्रिक ऑक्साइड में बदल जाते हैं।‌निट्रिक ऑक्साइड धमनियां को खोलता है और लचीला बनाता है। वहीं गाजर में नाइट्रेट होता है जिससे ब्लड फ्लो अच्छा होता है। ब्लड वेसेल को खोलने का ये एक अच्छा उपाय है। गाजर में बेटा कैरोटीन होता है जो ब्लड वेसेल को क्लीन करता है। दिल के मरीजों के लिए ये जूस बहुत फायदेमंद है।

📌लहसुन-

लहसुन में एंटीबैक्टीरियल और एंटी ऑक्सिडेंट तत्व होते हैं जो ब्लड प्रेशर को संतुलित करते हैं। कहते हैं एक लहसुन की कली रोज कच्चा खाने से दिल की बीमारी कभी नही होती

📌अदरक-

अदरक में प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम के तत्व पाए जाते हैं जो शरीर में सभी ज़रूरतों को पूरा करते है, अदरक शरीर में खून जमने से रोकता है। मिनेस्टा यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने यह पता लगाया है कि अदरक खाने से कॉलेस्ट्रॉल का लेवल कम होता है।

📌नींबू-

नींबू में विटामिन-सी काफी मात्रा में पाया जाता है जो रक्तचाप को कम करने में सहायक होता है। इसके अलावा कॉलेस्ट्रॉल कम करने में भी सहायक होता है।

📌शहद-

शहद में विटामिन्स, आयरन, कैल्शियम, मैग्निशियम तत्व मौजूद होते हैं। शहद हार्ट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से कॉलेस्ट्रॉल भी कम होता है।