Health tips: गर्मियों के मौसम में सेहत से भरपूर है यह जूस, जानें फायदें

आज हम स्वास्थ्य से संबंधित फायदों के बारे में आपको बताएंगे। गर्मियों में लू से बचने के लिए आप कई तरह के फूड्स डाइट में शामिल कर सकते हैं। ये पानी से भरपूर होते हैं। इनकी तासीर ठंडी होती है. ये शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है। आप इनका सेवन जूस के रूप में भी कर सकते हैं।

हम जानकारी के लिए हैल्थ से संबंधित आपको बता रहे हैं। अधिक जानकारी के लिए आप सेहत से ‌संबधित स्पेशलिस्ट से परामर्श लें सकते हैं।

आइए जानें-

🍷अनानास जूस-

अनानास का जूस (Pineapple juice) पीने में स्वादिष्ट के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अनानास के जूस में विटामिन सी, मैग्निशियम, विटामिन ए जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो वजन को नियंत्रित करते हैं, इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं। साथ ही शरीर को ठंडक भी पहुंचाते हैं।

🍹आम पन्ना-

गर्मी के मौसम में चिलचिलाती धूप और लू लगने की वजह से ज्यादातर लोग बीमार हो जाते हैं। लेकिन अगर आप गर्मी के मौसम में रोजाना एक गिलास आम पन्ना (Aam Panna) पीते हैं, तो इससे शरीर को ठंडक पहुंचती है। साथ ही आम पन्ना का सेवन करने से लू से भी बच सकते हैं।

🍷नारियल पानी-

गर्मी के मौसम में नारियल पानी (coconut water) का सेवन स्वास्थ्य को कई लाभ पहुंचाता है। नारियल पानी का सेवन करने से शरीर को ठंडक मिलती है। साथ ही डिहाइड्रेशन की शिकायत भी नहीं होती है, क्योंकि नारियल पानी शरीर को हाइड्रेट रखता है।

🍹गन्ने का जूस-

गन्ने के जूस (sugarcane juice) का सेवन स्वास्थ्य को अनगिनत लाभ पहुंचाता है। क्योंकि गन्ने का जूस पोषक तत्वों का भंडार होता है। साथ ही गन्ने के जूस की तासीर भी ठंडी होती है, इसलिए गन्ने के जूस का सेवन करने से शरीर को ठंडक पहुंचती है। साथ ही कई बीमारियां भी दूर होती है।

🍶मट्ठा-

गर्मी के मौसम में मट्ठा (Mattha) का सेवन करना चाहिए। क्योंकि मट्ठा में विटमिन बी कॉम्प्लेक्स, प्रोटीन जैसे तत्व पाए जाते हैं, इसलिए मट्ठा का सेवन कई बीमारियों को दूर करता है, साथ ही शरीर को ठंडक भी पहुंचाता है।

🍷तरबूज का जूस-

गर्मी के मौसम में तरबूज के जूस का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि तरबूज में 90 प्रतिशत पानी होता है, इसलिए अगर आप तरबूज के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे डिहाइड्रेशन की शिकायत नहीं होती है, साथ ही कई बीमारियों से भी बच सकते हैं।