Health tips: बच्चों में आयरन की कमी दूर करने के लिए खिलाएं यह हेल्दी फूड्स, शरीर को मिलेंगे गजब के फायदें

आज हम स्वास्थ्य से संबंधित फायदों के बारे में आपको बताएंगे। आयरन बच्चे के अच्छे विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण पोषक तत्व है। हमारे शरीर में आयरन की कमी से एनीमिया हो सकता है। बच्चों को जरूरी आयरन उन्हें अपने डायट से मिलता है। कुछ खाने की चीजें ऐसी होती हैं, जो शरीर में आयरन की कमी को पूरा करती हैं। आयरन एक ऐसा मिनरल है, जो ऑक्सीजन को आपके शरीर में मौजूद सभी कोशिकाओं तक ले जाने में मददगार होती है। इससे बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास बेहतर तरीके से होता है। इसलिए बढ़ते बच्चों के लिए यह बहुत ही महत्वपूर्ण होता है।

💠💠उदाहरण के लिए फिश, चिकन, संतरा, स्ट्राबेरी और ग्रेप्स आदि। सब्जियों में ब्रोकली, टमाटर, आलू, मिर्च आदि। इन सब चीजों में आयरन की मात्रा प्रचुर होती हैं। बच्चों में आयरन की कमी को दूर करने के लिए उन्हें विटामिन ‘सी’ से भरपूर खाना जैसे – टमाटर, ब्रोकली, संतरा, स्ट्रॉबेरी आदि भी अधिक मात्रा में देना चाहिए।

⏩⏩आइए जानें

✅✅कद्दू के बीज

कद्दू का बीज आयरन सहित कई अन्य पोषक तत्व जैसे प्रोटीन, फाइबर, हेल्टी फैट और खनिज का अच्छा स्त्रोत माना जाता है। एक चौथाई कप कद्दू के बीज में करीब 2.5 मिलीग्राम आयरन होता है। बच्चों को आप रोजाना ड्राईफ्रूट्स में कद्दू के बीज को मिक्स करके दे सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अधिक मात्रा में कद्दू के बीज बच्चों को न खिलाएं। उन्हें इससे नुकसान हो सकता है। आप चाहें, तो उन्हें किसी अन्य तरह के डिशेज जैसे- स्मूदी, शेक इत्यादि में मिक्स या क्रश करके दे सकते हैं।

✅✅हरी पत्तेदार सब्जियां

शरीर में आयरन की कमी को दूर करने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करें। इन सब्जियों में आप अपने बच्चों को केल, ब्रोकली और पालक जैसे आयरन भरपूर आहार दे सकते हैं। बच्चों को देने के लिए आप इसे कई तरह के डिशेज में एड करें। बता दें कि कि आधा कप उबले हुए पालक में लगभग 3 मिलीग्राम आयरन होता है।

✅✅बींस और दालें

अगर आप अपने बच्चों को आयरन से भरपूर आहार देना चाहते हैं, तो उन्हें बींस और दालों से भरपूर आहार दें। शरीर में आयरन की कमी को पूरा करने के लिए कई तरह के बींस और दालें हमारे आसपास मौजूद होती हैं। इनसे न सिर्फ आयरन की कमी को पूरा किया जा सकता है, बल्कि यह शरीर में फाइबर और अन्य जरूरी पोषक तत्वों की कमी को भी पूरा कर सकता है। बता दें कि आधा कप सफेद बीन्स (छोले) में 4 मिलीग्राम आयरन होता है। आधा कप दाल में 3 मिलीग्राम आयरन होता है। आधा कप लाल राजमा में 2 मिलीग्राम आयरन होता है।

✅✅किशमिश

कई बच्चों को किशमिश खाना पसंद होता है। अगर आपका बच्चा किशमिश खाता है, तो आप उन्हें रोजाना 2 चम्मच किशमिश जरूर दें। किशमिश खाने से शरीर में आयरन की कमी दूर हो सकती है। इसके साथ उन्हें आप अन्य ड्राईफ्रूट्स भी दे सकते हैं। यह बच्चों में होने वाली कब्ज की परेशानी को भी दूर कर सकता है।

✅✅अंडा है बच्चों के लिए फायदेमंद

बच्चों को अंडे खिलाएं। अंडा आयरन सहित कई आवश्यक पोषक तत्व जैसे प्रोटीन, विटामिन और खनिजों का अच्छा स्रोत माना जाता हैं। एक मध्यम आकार के उबले अंडे में 1 मिलीग्राम आयरन हो