Health tips: दांतों में लग गया है कीड़ा, तो घर में बनाएं यह पाउडर, मिलेगा छुटकारा, जानें

आज हम स्वास्थ्य से संबंधित फायदों के बारे में आपको बताएंगे। दांतों में कीड़ा लगने के पहले चरण के दौरान दांतों से मिनरल्स कम होने लगते हैं, जो सफेद धब्बे के रूप में दिखाई देता है। यह तब होता है दांतों के इनेमल को नुकसान होता है। एक बार जब यह समस्या बढ़ जाती है, मरीज को डॉक्टर के पास जाना पड़ सकता है।

दांतों में कीड़ा लगना एक आम समस्या है जिसे मेडिकल भाषा में कैविटी (Cavities) कहा जाता है। दरअसल यह दांतों में सड़न के कारण होने वाले छोटे-छोटे छिद्र होते हैं। इसके लिए मेडिकल में कई इलाज हैं लेकिन कुछ घरेलू उपचारों के जरिए इस स्थिति को गंभीर होने से पहले ही रोका जा सकता है। खाने-पीने की चीजों से दांतों पर प्लेक जमा हो जाता है, इससे बैक्टीरिया बनता है, जो दांतों की सतह पर और मसूड़ों के साथ चिपक जाता है। बैक्टीरिया एसिड पैदा करते हैं, जो कैविटी का कारण बन सकते हैं। आमतौर पर स्ट्रेप्टोकोकस म्यूटन्स नामक बैक्टीरिया को इसका मुख्य कारण माना जाता है।

जानें घरेलू उपाय-

आंवला और नीम पाउडर से तैयार यह हर्बल पाउडर दांतों पर कई कारणों से अच्छा असर दिखाता है। नीम के एंटीऑसक्सीडेंट गुण मसूड़ों से खून निकलने की दिक्कत को भी दूर करते हैं। वहीं, इसके इस्तेमाल से मुंह की दुर्गंध भी दूर होती है।

बनाने की विधि-

आपको इस हर्बल पाउडर को बनाने के लिए 2 चम्मच आंवला के पाउडर में एक चम्मच नीम का पाउडर और आधा चम्मच दालचीनी पाउडर, बेकिंग सोडा, लौंग का पाउडर और नमक मिलाना है। सभी सामग्रियों को एकसाथ मिलाने के बाद किसी डिब्बी में बंद करके रखें। इस पाउडर से आपको रोजाना अपने दांतों को साफ (Brush) करना होगा। कुछ ही दिनों में दांतों में नजर आ रहे काले कीड़े दूर हो जाएंगे।

नारियल तेल-

शुद्ध नारियल तेल लेकर उसका कुल्ला करें। कोशिश करें आप जितनी देर कुल्ला कर सकें करें, फिर थूक दें। इसके बाद ब्रश कर लें।

मुलेठी की जड़-

मुलेठी की जड़ से ब्रश करने की आदत डालें। इसके बाद कुल्ला करें। ये दांत की समस्या में बेहद कारगर होता है। मुलेठी में प्रभावशाली एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं।

लौंग के तेल का यूज-

दांत में कीड़े लगे हों या दर्द हो रहा हो तो आप लौंग के तेल का उपयोग करें। जिस दांत में दर्द हो वहां लौंग के तेल को कॉटन में लगा कर दबा दें। लौंग के तेल में एन-हेक्सेन पाया जाता है जो कैविटी का दुश्मन होता है।

लहसुन-

लहसुन का पेस्ट बना लें और इसे प्रभावित दांतों पर लगा दें। कुछ समय बाद ब्रश कर लें। लहसुन में एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं और ये कैविटी से लड़ने में सक्षम है। दांतों में सड़न और मुंह की बदबू भी दूर करता है।

अस्वीकरण: दांतों में दर्द होने व कीड़ा लगने पर पहले चिकित्सकों की सलाह अवश्य लें। साथ ही जांच भी कराएं।