टमाटर के दामों में फिर आएगा उछाल, 300 रूपए प्रति किलो तक जा सकते हैं दाम

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। इन दिनों टमाटर के बढ़ते दामों ने आम जनता की जेब पर भारी असर डाला है।

टमाटर के दामों में हो सकता है भारी इजाफा

जिसके बाद अब टमाटर के दामों में फिर बढ़ोत्तरी हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टमाटर की रिटेल कीमतें 300 रुपये प्रति किलो तक जा सकती हैं। बताया जा रहा है कि भारी बारिश के कारण टमाटर उत्पादक इलाकों में इसके उत्पादन और सप्लाई में आ रही दिक्कतों की वजह से ऐसा हो रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक थोक बाजार विक्रेताओं सहित रिटेल विक्रेताओं को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि टमाटर के दाम अब 160 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 220 रुपये प्रति किलो तक जा पहुंचे हैं और जिसके चलते रिटेल बाजार में भी इस सब्जी के दाम में बढ़ोतरी देखी जा रही है। सब्जी मंडियों के थोक विक्रेताओं के मुताबिक आने वाले समय में टमाटर के दाम 300 रुपये प्रति किलो तक जा सकते हैं।