अंडमान में रचा नया इतिहास, समुद्र की गहराई में फहराया गया दुनिया का सबसे बड़ा तिरंगा, बन‌ गया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड






​देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह ने बीते शनिवार को एक नया इतिहास रचा है।


बनाया यह रिकॉर्ड


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें स्वराज द्वीप के प्रसिद्ध राधानगर बीच पर समुद्र की गहराई में दुनिया का सबसे विशाल राष्ट्रीय ध्वज फहराकर भारत ने अपना नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज करा लिया है।‌ समुद्र के नीचे फहराया गया यह तिरंगा 60×40 मीटर का है। जिसमें तिरंगे को पानी के तेज बहाव में संतुलित रखने के लिए एक विशेष वेटेड फ्रेम (भारित ढांचे) और रस्सियों का उपयोग किया गया। इस तकनीक की मदद से तिरंगा समुद्र के भीतर पूरी तरह फैल सका और लहराता हुआ दिखाई दिया। जिस पर शनिवार सुबह 10:35 बजे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के आधिकारिक जज ऋषि नाथ ने इस उपलब्धि का निरीक्षण किया। उन्होंने इसे दुनिया का सबसे बड़ा पानी के अंदर फहराया गया ध्वज घोषित करते हुए आधिकारिक प्रमाणपत्र सौंपा।


रहें शामिल



​इस ऐतिहासिक उपलब्धि को किसी एक संस्था ने नहीं, बल्कि कई एजेंसियों के साझा प्रयासों से संभव बनाया गया। इसमें भारतीय नौसेना, भारतीय तटरक्षक बल, अंडमान पुलिस और वन विभाग, प्रशिक्षित गोताखोरों का विशेष दल ने अहम भूमिका निभाई।‌