क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। सात फरवरी से टी20 विश्व कप 2026 का आगाज हो गया है। इसी क्रम में आज टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पांचवें दिन साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच पहला मैच खेला गया। साउथ अफ्रीका और अफागानिस्तान के बीच अहमदाबाद में खेला गया मुकाबला टाई हो गया।
साउथ अफ्रीका ने दर्ज की जीत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच पहला मैच इतिहास के पन्नों में फिर से दर्ज हो गया, क्योंकि मैच का नतीजा डबल सुपर ओवर में आया, जहां अफगानिस्तान को हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में दोनों टीमों ने 20-20 ओवर में 187 रन बनाए। 39.4 ओवरों के खेल के बाद भी जब दोनों टीमों का स्कोर बराबर रहा, तो मैच का फैसला सुपर ओवर के जरिए होना था, लेकिन सुपर ओवर भी टाई हो गया। इसके बाद एक और सुपर ओवर हुआ जिसमें साउथ अफ्रीका टीम ने जीत हासिल की। मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 187 रन बनाए। जवाब में अफगानिस्तान भी 188 रन के लक्ष्य का पीछा नहीं कर सकी और 20 ओवर में 10 विकेट पर 187 रन ही बना सकी। इस टी20 विश्व कप का यह पहला टाई मैच रहा, जिसने दर्शकों को आखिरी गेंद तक रोमांच से बांधे रखा।
टी20 विश्व कप 2026
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को ग्रुप A में रखा गया है, जिसमें भारत के अलावा पाकिस्तान, अमेरिका, नामीबिया और नीदरलैंड की टीम भी है। इस बार यह टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका मिलकर आयोजित कर रहे हैं। टूर्नामेंट में कुल 55 मैच खेले जाएंगे, जिनमें से भारत के 5 स्टेडियम और श्रीलंका के 3 स्टेडियम मे मैच होंगे। इस बार टी20 वर्ल्ड कप में कुल 20 टीमें भाग ले रही हैं। इनमें से इटली पहली बार इस टूर्नामेंट में खेल रही है। वहीं, स्कॉटलैंड को भी शामिल किया गया है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में खेलेगी।
मैच का आयोजन
T20 वर्ल्ड कप 2026 वार्म-अप मुकाबलों का ऑनलाइन लुत्फ आप जियोहॉटस्टार के ऐप और वेबसाइट पर उठा सकते हैं, वहीं टीवी पर इसका लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर होगा।